become an author

पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में तिरंगा यात्रा निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया

पीरपैंती, जनतक संवाददता!

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा झंडा फहराना है !
इसी संदर्भ में आज 13-08-2022 को पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में हर घर तिरंगा फहराने को ले कर जागरूकता अभियान बाइक और टोटो से शांति पूर्वक चलाया गया ! जिसमे सभी वर्तमान जन प्रतिनिधियों की सहभागिता रही ! जिसमे मुखिया सुचिता देवी ,उप मुखिया लालू सिंह, विक्रम कुमार यादव सरपंच , मुखिया प्रतिनिधि कुंदन कुमार , पंचायत समिति प्रतिनिधि पंकज कुमार एवं पैक्स अध्यक्ष प्रभात कुमार के साथ साथ अन्य वार्ड और पंच सदस्य उपस्थित रहे।


मुखिया प्रतिनिधि कुंदन कुमार ने जन तक के न्यूज़ संवाददाता को बताया कि इस उपलक्ष्य में कल यानी 14 अगस्त को झांकी का कार्यक्रम रखा गया है।

जनतक न्यूज संवाददाता:-रितिक कुमार,पीरपैंती

Jan Tak News
Author: Jan Tak News

Leave a Comment