become an author

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के लोगो को मिला ट्रेडमार्क

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के लोगो को मिला ट्रेडमार्क

विश्वविद्यालय ने अपने लोगो और स्लोगन “Work is Worship, Work with Smile” पर पहला ट्रेडमार्क प्राप्त किया है, जो कुलपति ङाॅ डी.आर. सिंह की परिकल्पना थी, कुलपति ने जनवरी 2023 में कार्य भार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, विस्तार और प्रशिक्षण गतिविधियों के उत्थान के लिए यह स्लोगन दिया था, यह ट्रेडमार्क भारत सरकार के ट्रेड मार्क्स रजिस्ट्र्री, ट्रेड मार्क्स अधिनियम, 1999 के अंतर्गत, ट्रेड मार्क पंजीकरण प्रमाणपत्र, धारा 23 (2), नियम 56 (1) के तहत 6 जून 2023 से प्रदान किया गया है।

फ़ाइल फ़ोटो

यह विश्वविद्यालय के लिए ट्रेडमार्क के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है। कुलपति के गतिशील नेतृत्व में विश्वविद्यालय शैक्षणिक, शोध, विस्तार और प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।कुलपति ने इस उपलब्धि के लिए अनुसंधान निदेशक, डॉ. अनिल कुमार सिंह और आईटीएमयू प्रभारी अधिकारी, डॉ. नींटू मंडल को बधाई दी। उन्होंने आगे यह आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय भविष्य में और अधिक पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क प्राप्त करेगा।

रिपोर्ट:अंजनी सिंह स्थानीय संवाददाता,भागलपुर

Jan Tak News
Author: Jan Tak News

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

सम्बंदित जानकारी